फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को एसएसपी ने बताए यातयात के नियम

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ,एसपी सिटी - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों को यातयात के नियमों के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही बैंक कर्मियों ने पॉलिसी के बारे में बताया।
विज्ञापन

नेहरू युवा क्लब के सभगार में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस की अध्यक्षता में कार्यक्रमा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय ध्यान रखें कि आपके परिवार के साथ ही और लोगों का परिवार भी उनके घर आने का इंतजार करता है। यातयात के नियमों का पालन करने से वाहन चालक चालान कटवाने से भी बस सकते हैं। कार्यक्रम में शहर के लगभग 60 वाहन चालकों (बस,विक्रम,ऑटो,ई-रिक्शा) को पीएनबी के मंडल कार्यालय हरिद्वार के प्रबंधक हरमिंदर सिंह पाल ने भारत सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय, यातयात निरीक्षक अखिलेश कुमार, विकास पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें