फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 01 Oct 2016 12:06 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित परवेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से खफा गांव मुकर्रबपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिरान कलियर पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते ही आरोपी खुलेआम घूम रहा है। एसएसपी राजीव स्वरूप नेआरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को वापस भेजा।
विज्ञापन

 आरोप है कि गांव मुकर्रबपुर के रहने वाले 25 वर्षीय परवेज की हत्या उसी की ही पत्नी शबाना ने अपने प्रेमी अनीस निवासी गांव जैनपुर लक्सर के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्या आरोपी पत्नी शबाना को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी अनीस हत्थे नहीं चढ़ सका। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं।  शुक्रवार को ग्राम प्रधान मुस्तफा की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय घेर लिया। ग्रामीणों ने पिरान कलियर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि पुलिस मुख्य आरोपी की धरपकड़ में दिलचस्पी नहीं ले रही है।
एसएसपी राजीव स्वरुप ने बताया एसओजी को भी स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं, तब ही जाकर ग्रामीण शांत होकर लौट गए। प्रदर्शनकारियों में मोहतसिम, अकबर, सनव्वर, शमीम, उस्मान, रिजवान, सईद, इब्राहिम, रईस आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें