हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद में मंगलवार को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से कैदियों के लिए स्पोर्ट्स कोचिंग कैंप का शुभारंभ किया गया। साथ ही यहां से ही आठ राज्यों की जेलों में कैंप कार्पोरेशन की ओर से वर्चुअल शुभारंभ किया गया। कैंप में एक महीने तक कैदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मंगलवार से जेल में शुरू हुआ कैंप एक महीने तक चलेगा। इसमें कैदियों को एक महीने तक टेबल टेनिस, वॉलीबाल और शतरंज सिखाया जाएगा। इस मौके पर जेल डीआईजी जेल दधिराम मौर्य ने कहा कि खेलों के माध्यम से कैदियों को अनुशासित करने का प्रयास सराहनीय है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने भी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे कैदियों को तनावमुक्त होने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ अधीक्षक मनोज आर्य ने इंडियन ऑयल के चेयरमैन अरविंद सिंह साहनी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान जेलर विकास चंद्रा, डॉ. आरसी गैरोला आदि मौजूद रहे।