फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मिठाई निर्माण इकाई में बने गुलाब जामुन में मिले मकड़ी के जाले

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIखाद्य संरक्षा उपायुक्त और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
I
I
I
Iउपायुक्त, खाद्य संरक्षा आरएस रावत, एसडीएम अजयवीर सिंह और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जगजीतपुर में मिठाई निर्माण इकाइयों और भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर मिठाइयों के दो नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। एक मिठाई निर्माण इकाई में निर्मित गुलाब जामुन में मकड़ी के जाले पाए गए। स्टोरेज और निर्माण स्थल पर भी दीवारों पर जाले पाए गए। स्टोरेज में कच्ची सामग्रियों को अव्यवस्थित ढंग से रखा पाया गया। फर्श गंदे पाए गए। साथ ही मौके पर पानी रिपोर्ट, वर्करों के मेडिकल, पेस्ट कंट्रोल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। मकड़ी के जाले वाले गुलाब जामुन के टब को मौके से हटवाकर नष्ट करवा दिया गया।
विज्ञापन

I
I
I
Iमिठाई निर्माता को तीन दिन के भीतर निर्माण स्थल, स्टोरेज में जाले साफ करने, फर्श एवं स्टोरेज को साफ- सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में पायी गयी कमियों के संबंध में मौके पर नोटिस दिया गया। टीम में वरिष्ठ खाध सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय शामिल रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें