फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तेज रफ्तार लोडर दुकान में घुसा, सामान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित अहबाबनगर में एक होटल में तेज रफ्तार लोडर वाहन जा घुसा। बाहर खड़ी रेहड़ी और काउंटर क्षतिग्रस्त हो गए। कढ़ाई से तेल दुकान के कारीगर के ऊपर गिर गया। जिससे वह झुलस गया। आसपास के लोगों ने चालक को पकड़ा और धुनाई कर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब चार बजे अहबाबनगर में ट्रांसफार्मर चौक पर एक चालक ने तेज रफ्तार से अपना लोडर वाहन घुमा दिया। लेकिन उस पर नियंत्रण नहीं कर सका। जिससे लोडर सामने बने होटल में जा घुसा। बाहर रखा काउंटर रेहड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। कढ़ाई से तेल कारीगर अब्दुल के ऊपर गिरने से वह हल्का झुलस गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें