फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तेज रफ्तार डंपर ने खड़ी कार मारी टक्कर, दो पीआरडी कर्मी गंभीर

Wed, 10 Jun 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना, ड्यूटी कर रहे थे दोनों पीआरडी कर्मी
विज्ञापन


- दिल्ली के यात्रियों की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, डंपर चालक पर रिपोर्ट दर्ज
हरिद्वार। नगर कोतवाल क्षेत्र में बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर ने सर्वानंद घाट के सामने हाईवे पुल के पास खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि यहां ड्यूटी पर तैनात पीआरडी के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 3:20 बजे डंपर तेज गति से हाईवे पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक ने सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के यात्रियों की कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में सवार दोनों व्यक्ति दुर्घटना से पहले वाहन से उतरकर पुल से घाट की तरफ चले गए थे जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि घटनास्थल के पास ड्यूटी पर मौजूद पीआरडी जवान अनिल कुमार और सचिन कुमार हादसे की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को मेला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। वहीं, हादसे के बाद एक वीडियो सोशलम मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डंपर को चिह्नित कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच एसआई नवीन नेगी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें