फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेंगी अर्द्घकुंभ मेला स्पेेशल ट्रेनें

Sat, 09 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कल से अर्द्घकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। बरेली से हरिद्वार, नजीबाबाद से हरिद्वार, हरिद्वार से बरेली , लखनऊ से हरिद्वार और हरिद्वार से चंडीगढ़ के मध्य मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। स्पेशल ट्रेनों के अलावा रोज चलने वाले ट्रेन छोट स्टेशनों पर दो-दो मिनट रुकेंगी।  
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि बरेली से हरिद्वार के बीच चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन नंबर 54355-56, 10 से 15 जनवरी के बीच संचालित की जाएगी। यह ट्रेन बरेली से दोपहर 2:55 बजे चलकर रात 10:25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। अगले दिन यह ट्रेन सुबह 5:10 मिनट पर हरिद्वार से बरेली के लिए रवाना होगी। जो 12:05 पर  बरेली पहुंचेगी।
वहीं नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन नंबर 54383-84 रात पौने आठ बजे नजीबाबाद से चलकर रात 10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी रात को पौने ग्यारह बजे चलकर 12:40 बजे नजीबाबाद पहुंचेंगी। ट्रेन नंबर 04369-70 बरेली से हरिद्वार के बीच 13, 14, 15, 17 व 18 जनवरी को चलेगी। यह ट्रेन रात 8:45 पर हरिद्वार से चलकर रात 1:45 बजे बरेली पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी उसी दिन सुबह 4:40 होकर हरिद्वार सुबह 10 बजे  पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04310-11-12 लखनऊ से हरिद्वार 12 व 13 जनवरी के मध्य संचालित होगी। यह ट्रेन 12 जनवरी को सुबह 5:50 बजे चलकर शाम 6:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। उसी रात को हरिद्वार के लिए रवाना होगी। 13 जनवरी को यह ट्रेन हरिद्वार से सुबह 7:50 बजे चलकर शाम 6:10  पर लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04308-09 हरिद्वार से चंडीगढ़ के बीच 14  जनवरी से चलेगी। यह ट्रेन हरिद्वार से सुबह 7:50 बजे चलकर रात 12:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात एक बजे चलकर सुबह 7:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं गंगानगर एक्सप्रेस, रामनगर एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस इस दौरान हर स्टेशन पर दो-दो मिनट रुककर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें