फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़े घायल दंपित्त को एसपी क्राइम ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सड़क पर घायल अवस्था में कराह रहे दंपती व उनकी बेटी को एसपी क्राइम ने अपनी गाड़ी रुकवाकर अस्पताल पहुंचाया। एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात एसपी क्राइम प्रदीप राय शहर से अपने आवास रोशनाबाद जा रहे थे। रात लगभग 9:30 बजे जब वह भेल के मध्य मार्ग पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक बाइक सवार दंपती व उनकी बेटी घायल पड़ी हुई हैं। इस पर एसपी राय ने अपने ड्राइवर से गाड़ी रुकवाई और तुरंत घायलों को उठाकर अपने सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद डॉक्टरों ने यहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। महिला अपने मायके रावली महदूद से पति और बेटी के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल कनखल थाने की इंद्राबस्ती जा रही थीं कि एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में वे घायल हो गए थे। होश आने के बाद घायल दंपती मोहन कश्यप और पूनम कश्यप ने एसपी क्राइम प्रदीप राय का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें