बहादराबाद। थाना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद के मामले में नया मोड़ आ गया है। बेटे ने अपने पिता और एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और पैतृक संपत्ति हड़पने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार विश्वास निवासी ग्राम अहमदपुर ग्रंट ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता सुनीत कुमार ने ग्राम अहमदपुर ग्रंट स्थित पैतृक संपत्ति करीब 1.8645 हेक्टेयर भूमि को अवैध रूप से हड़पने के उद्देश्य से पूजा उर्फ गुड्डी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और संपत्ति दानपत्र के माध्यम से उसके नाम करा दी। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।