राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र की सूरत संवर जाएगी। शुक्रवार को अभियान छेड़ते हुए हरकी पैड़ी से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। नगर मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह की अगुवाई में अमला सड़क पर उतरा।
उत्तरी हरिद्वार के भीमगोडा ऊंचा पुल से अभियान शुरू किया गया। अस्थायी अतिक्रमण पर पीला पंजा बरसते ही अफरा तफरी मच गई। दोपहर तीन बजे से लेकर शाम सात बजे तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलता रहा। इस दौरान सड़क किनारे रखे खोखे हटवाए गए। व्यापारी वर्ग की दुकानों के बाहर पसरा अतिक्रमण भी हटवा दिया। फड़, रेहडी वालों को भी दौड़ा लिया गया। अभियान में कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल रहे।