फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल विवि में सफाई कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में रविवार को सफाई कर्मचारियों और मालियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारी और माली ठेका प्रथा के विरोध में 31 दिनों से आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा गुरुकुल कांगड़ी के बैनर तले रविवार को विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों और मालियों ने वीसी ऑफिस के पास धरना दिया। इस दौरान रमाबाई आंबेडकर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारियों और मालियों के हितों की अनदेखी की जा रही। विश्वविद्यालय में लंबे समय तक फिक्स मानदेय पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों और मालियों को ठेका प्रथा के चलते बाहर कर दिया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा गुरुकुल कांगड़ी के प्रभारी संजीव कुमार अध्यक्ष संजय कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उनके हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। धरने प्रदर्शन के दौरान विनोद, बलराम, अनिल, मनीषा देवी आदि सफाई कर्मचारी और माली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें