फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से 54 किलो गांजा ला रहे छह तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उड़ीसा से ट्रेन में गांजा ला रहे छह तस्करों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। तस्करों के पास से 54 किलो गांजा मिला है। इसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। पकड़े गए तस्करों ने दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों का दोबारा से संचालन शुरू होने के बाद पुलिस अधीक्षक रेलवे मंजूनाथ टीसी और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल के निर्देश पर थाना क्षेत्र में आने वाले स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कराई गई है। रेलवे पुलिस के प्रभारी अनुज कुमार सिंह के मुताबिक रविवार की रात को नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि उड़ीसा से आने वाली ट्रेन में कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संघन चेकिंग अभियान शुरू किया।
इस दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन पर कुछ लोग हाथों में बैग लिए खड़े थे। जैसे ही पुलिसकर्मी उनकी तरफ बढ़े तो वे वहां से जाने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जब उनके बैगों की तलाशी ली तो उसमें से 54 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रामकुमार निवासी मुकुटपुर जलेसर जिला एटा यूपी, सुरेशा शाह निवासी पुरुषोत्तमपुर बेतियाह बिहार, राहुल सिंह निवासी रक्सोल मोतिहारी बिहार, सुजीत निवासी बखरिया मझौलिया बेतियाह बिहार बताया। वहीं दो तस्कर नाबालिग हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेलवे मंजूनाथ टीसी ने पुलिसकर्मियों को दो हजार रुपये का नकद इनाम दिया है। इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक रेलवे ने भी पुलिस टीम को पुरस्कृत किया। थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

---------
पुलिस टीम में ये रहे मौजूद
जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह, आरक्षी संदीप वर्मा व संदीप बुड़ाकोटी के साथ ही आरपीएफ से एएसआई सत्यपाल, आरक्षी दलजीत, पुंडरिक गिरि, राजेंद्र और फरमान अली मौजूद रहे।
---------
हरिद्वार और आसपास बेचने के लिए लाए थे
हरिद्वार। पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वे गांजे को हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बेचने के लिए लाए थे। इसके साथ ही तस्करों से जुड़े स्थानीय लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें