फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पर खर्च होंगे छह करोड़ करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सफाई अभियान और स्वास्थ्य कार्याें सरकारी धन से किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की 318 ग्राम पंचायतों में 11 करोड़ 50 लाख रुपये केंद्रीय वित्त आयोग से जारी किया गया है, लेकिन ये धनराशि टाइट की किस्त जारी की गई है। इससे नियमानुसार इस बजट में से 50 फीसदी धन स्वच्छता और 50 प्रतिशत पेयजल पर खर्च किया जाना है। प्राप्त बजट से गांव में स्वच्छता के लिए सफाई कार्य किया जा सकता है। संक्रमण बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए कीटनाशकों दवाओं का छिड़काव किया जा सकता है। गांव में मच्छर-मक्खियों को पनपने से रोकने के लिए नाली-नालियों की सफाई कराई जा सकती है। घर-घर से कूड़ा उठान पर भी यह बजट प्रयोग किया जा सकता है, ताकि, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता बनी रहने से संक्रमण बीमारियां अपने पैर न फैला सकें। लोग स्वस्थ रहकर अपना जीवन गांव में यापन कर सकें।
50 प्रतिशत धनराशि पेयजल की उपलब्धता पर खर्च की जाएगी। पेयजल के लिए हैंडपंप और वाटर पोस्ट लगाई जाएगी। लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कार्य किए जाएंगे। लेकिन, इन सबको करने से पहले ग्राम पंचायत की खुली बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधला दयालवाला उर्फ टांटवाला के ग्र्राम प्रधान यशपाल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से जारी किए गए बजट को पंचायत एक्ट तहत किया जाएगा। ग्रामीणों की आम सहमति से स्वच्छता संबंधी कार्य ग्राम पंचायत में किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें