फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की मौत के बाद भाई ने गंगा में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में रह रही विवाहिता बहन का शव फंदे पर लटका मिलने के कुछ घंटे बाद ही भाई ने भी गंगा में छलांग लगाकर जान दे दी। भाई-बहन की एक साथ अर्थी उठने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। भाई कहता था कि बहन ही उसकी दुनिया थी।
विज्ञापन

नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि खड़खड़ी निवासी श्रुति गुप्ता की शादी डेढ़ साल पहले मोतीचूर फाटक थाना रायवाला निवासी शिवम गुप्ता के साथ हुई थी। शुक्रवार को श्रुति का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजन शव को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि शनिवार को श्रुति के भाई मोनू (35) ने गंगा में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
उसका शव हरकी पैड़ी से सटे कांगड़ा घाट पर उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाला। इसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोनू बहन की मौत का गम सहन नहीं कर पा रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि अब उसे राखी कौन बांधेगा..., उसकी बहन ही उसकी दुनिया थी। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि भाई-बहन के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें