शिवमूर्ति के पास आश्रम में भरा पानी ।
- फोटो : HARIDWAR
तेज बारिश से शहर में जलभराव होने के साथ ही पहाड़ों से आई सिल्ट घरों में भर गई। इससे लोगों के साथ ही बाजार में व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर निगम, जल संस्थान और जल निगम की टीमें जलभराव और सिल्ट उठाने का काम करवाने में लगी रहीं।
मंगलवार की सुबह तेज बारिश हुई। इससे कनखल, ज्वालापुर, ब्रह्मपुरी, हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने, खड़खड़ी, भूपतवाला व सप्तऋषि क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया। चंद्राचार्य चौक व भगत सिंह चौक आदि में जलभराव हुआ, लेकिन लोगों के आवागमन के समय तक पानी निकल गया। अपर रोड, मोती बाजार, बड़ा बाजार, विष्णुघाट व रामघाट आदि बाजारों के साथ ब्रह्मपुरी में पहाड़ों से आई सिल्ट से बुरी स्थिति हो गई। ब्रह्मपुरी में रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे एक-एक फीट सिल्ट जमा होने से वाहन निकालने मुश्किल हो गए। सिल्ट आने की सूचना पर नगर निगम की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर काम में जुट गई। हालांकि दिन में दो बार बारिश हुई। इससे आवाजाही पर प्रभाव पड़ा।