फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समाज को एंगल लगाने से रोका

Thu, 20 Oct 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरेा हरिद्वार
विज्ञापन
Near the pier from the state Department of govindpuri Cini knowledge Goddi Gurdwara land to be breaking at Banudri Angle braces work by city magistrate who talk Rukwane Sikh communities. - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए आंदोलनरत सिख समाज ने प्रेमनगर आश्रम पुल से सटी यूपी सिंचाई विभाग की भूमि का सीमांकन करते हुए लोहे के एंगल लगाने शुरू कर दिए। आनन फानन में पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने बमुश्किल एंगल लगवाने का कार्य बंद कराया। सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह से भी सिख समाज की नोंकझोंक हुई। आखिर में मौके पर यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी निर्माण के लिए जमीन आवंटित करने की मांग को लेकर सिख समाज का धरना पिछले कुछ दिन से जारी है। गुरुद्वारे के लिए भूमि आवंटन की मांग कर रहे सिख समाज ने धरनास्थल के आसपास टीनशेड भी लगा दी है। बृहस्पतिवार को सिख समाज ने भूमि का सीमांकन करते हुए गोविंदपुरी कालोनी की तरफ लोहे के एंगल लगाने शुरू कर दिए। यह सूचना मिलने पर कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी नवीन चंद्र सेमवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जैसे तैसे कार्य बंद करवा दिया। लेकिन सिख समाज के एंगल लगाने की बात पर अडिग होने के चलते फिर सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह को पहुंचना पड़ा।

सिटी मजिस्ट्रेट से सिख समाज की नोंकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे तक चले मंथन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट कोई हल न निकाल पाए। इधर, सिख समाज एंगल लगाने की बात पर अड़ा रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ से सिख समाज की मोबाइल फोन पर वार्ता कराई। डीएम की इस बात पर सिख समाज मान गया कि, एंगल नहीं हटाए जाएंगे। अब मौके पर यथा स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन


धरने पर बैठे लोग सिंचाई विभाग यूपी की जमीन आवंटन की कोई अनुमति नहीं दिखा सके। इसके बाद एंगल लगाने का काम रुकवा दिया है। उन्हें हिदायत दी गई है कि जब तक विभागीय अनुमति नहीं होगी, तब तक कोई निर्माण नहीं होने दिया।
विज्ञापन

- जय भारत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें