फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अवैध खनन में संलिप्तता पर सिडकुल थाने का सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अवैध खनन के मामले में झबरेड़ा थाने की इकबालपुर चौकी के छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद अब सिडकुल थाने का एक सिपाही भी अवैध खनन में नप गया। अवैध खनन में संलिप्तता सामने आने पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने आरक्षी प्रदीप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, खनन गतिविधियों से जुड़े एक प्रकरण में आरक्षी की भूमिका के संकेत मिले थे। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए उसे निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया। प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए मामला सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपा गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। बताया जा रहा है कि आरक्षी पर निर्माण कार्यों के लिए खनन सामग्री की डिमांड करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें