श्यामपुर क्षेत्र में करीब दो हजार परिवारों के राशन कार्ड नहीं बन सके हैं। इससे ग्रामीणों को सस्ते राशन के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्राम प्रधानों ने अपनी ग्राम परिवारों के राशन कार्ड बनाने को आवेदन किए थे। अभी तक राशनकार्ड बनकर नहीं आए। कांगड़ी गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि उन्होंने 6 महीने पहले 350 आवेदन आपूर्ति विभाग कार्यालय में राशन कार्ड बनाने के लिए जमा किए गए हैं लेकिन अभी तक राशन काड नही बनाई गएहै। श्यामपुर की ग्राम प्रधान शकुंतला चौहान का कहना है कि उन्होंने भी 300 राशन कार्ड के आवेदन आपूर्ति विभाग में जमा किए गए हैं। सजनपुर पीली गांव से 250, पीली पड़ाव गांव से 200, दूधलादयाल गांव से 50 परिवारों ने आवेदन किए। श्यामपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम सभा गैंडीखाता में भी सैकड़ों परिवारों के राशन कार्ड नहीं बन सके हैं।
-
विकासखंड बहादराबाद को सभी पंचायतों के लिए 33000 राशन कार्ड बनाने के लिए दिए गए हैं वही जल्दी से जल्दी ग्राम विकास अधिकारी को अपने अपने पंचायत में राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
मोहन सिंह वर्मा, पूर्ति निरीक्षक।