राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए बिरला घाट पर श्रमदान करते हुए साफ सफाई की। उन्होंने गंगा में फैली गंदगी को बाहर निकालते हुए अन्य लोगों से साफ सफाई में जुटने को आह्वान किया।
बृहस्पतिवार को बिरला घाट पर मंच के कार्यकर्ता संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में साफ सफाई अभियान चलाया। गंगा में भारी संख्या में कपड़े और पॉलिथीन को एकत्र किया गया। मंच के जिला प्रभारी अनिल भास्कर ने कहा कि सरकारों की उदासीनता के चलते हुए गंगा निरंतर प्रदूषित हो रही है। जिस दिन सरकार का अधिकारियों का नियंत्रण हो जाएगा उस दिन सफाई कार्य हो जाएगा। इस मौके पर करुण मदान, महेश व्यास, सन्नी भाटिया, रवि दीवान, रोहित शुक्ला, असीम जोशी, राजकुमार चुंग, पप्पू कुमार, संजय गौड़, उमाशंकर पांडे, पीएस चौहान, विनोद शर्मा, महेश अग्रवाल, अनुज मित्तल, नवीन शर्मा, संजीव गुप्ता, नीतिन शर्मा आदि शामिल हुए।
----------
उमा भारती का पुतला फूंका
हरिद्वार। राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने गंगा स्वच्छता के नाम की गई दो हजार करोड़ रुपये की घोषणा के धरातल पर न उतरने पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती का पुतला फूंका। चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की घोषणा कोरी साबित हुई है। इस मौके पर संजय गुप्ता, जितेंद्र यादव, अजय भारद्वाज, अरुण कुमार, असीम जोशी, केतन सहगल, सोनू शर्मा, पीएस चौहान, सोविक घोषाल, विपिन शर्मा, संजय गौड़, राजकुमार कश्यप, मोहित शर्मा, नीरज शर्मा, भजन सिंह, कपिल शर्मा, सुनील शर्मा आदि शामिल हुए।