फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना घर चाहिए तो नगर निगम आइए

Tue, 05 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आवासहीन लोगों के लिए नया वर्ष (2016) अच्छी खबर लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 जून को घोषित हाउसिंग फॉर आल (सबके लिए आवास) योजना के पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारियां कर ली है। इसके तहत आप अपने टूटे-फूटे पुराने घर को तोड़कर दुबारा बनाने, स्लम बस्ती को पुनर्विकसित कराने, भूमि है पर मकान बनाने के लिए पैसा नहीं है और किराये पर रह रहे हैं ऐसे लोगों को हाउसिंग फॉर आल के तहत 6 लाख रुपये तक का ऋण बैंक से दिलाया जाएगा। इस पर 6.5 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन


 सहायक नगर अधिकारी आरके दयाल ने बताया कि सबके लिए आवास योजना का लाभ देने के लिए नगर निगम ने आवेदन फार्म छपवा लिए हैं। प्रथम चरण में 5000 आवेदन फार्म छपवाए हैं। सबके लिए आवास योजना के चार कंपोनेट प्लान हैं। योजना का सबसे अधिक फायदा उन लोगों को होगा जो पैसा नहीं होने के कारण अपना घर ठीक और पक्का नहीं करा पाते। इसके अलावा जो स्लम बस्तियां हैं वह भी योजना का लाभ लेकर पुनर्विकसित कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए भूमि की एनओसी होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि छह लाख रुपये से अधिक ऋण चाहने वाले व्यक्ति को भी छह लाख रुपये पर सब्सिडी दी जाएगी। इससे अधिक ऋण पर बैंक की ऋण योजना की शर्त लागू होगी। उन्होंने बताया कि अपने घर के इच्छुक लाभार्थी नगर निगम से आवेदन फार्म ले सकते हैं। सहायक नगर अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ वर्ष 2022 तक उठा सकते हैं।

यह है पात्रता
स्थानीयता के प्रमाणपत्र के अलावा तीन लाख रुपये वार्षिक आय वालों को तीन लाख रुपये का ऋण दिया जा सकता है। इसके अलावा तीन लाख से छह लाख रुपये वार्षिक आय वालों के लिए साठ वर्ग मीटर भूमि होनी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें