फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव पैड़ी नहीं शिव घाट बनेगा

Wed, 24 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार में शिव की पैड़ी बनाने के विरोध के बाद उत्तर प्रदेश सरकार बैकफुट पर आ गई है। उत्तर प्रदेश सरकार अब शिव घाट बनाएगी। दक्षिणकाली पीठाधीश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि उन्होंने यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से इस मामले में वार्ता की है। वह अब शिव घाट बनाने को राजी हो गए हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन

बुधवार को श्री दक्षिण कालीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी और महामंत्री रामकुमार मिश्रा के साथ शिव की पैड़ी को लेकर उठे विवाद पर संयुक्त प्रेसवार्ता की। कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि हरिद्वार के साथ उनका आध्यात्मिक संबंध है। उन्होंने केवल काली माता की सेवा की है। कभी हरकी पैड़ी या ब्रहमकुंड आदि को लेकर कोई विवाद नहीं किया। उन्होंने अपने को भगवाधारी व्यापारी कहने पर नाराजगी जताई।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से घाट का नाम शिव की पैड़ी से बदलकर शिवघाट रखने को कहा है, जिस पर उन्होंने सहमति देते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शिवघाट नाम रखने के निर्देश दिए हैं। सिंचाई  विभाग के अधिशासी अभियंता सीबी यादव ने कहा कि घाट का नाम शिवघाट रखा जाएगा।
गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी ने कहा कि हरकी पैड़ी से जुड़ा कोई विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस स्थान पर शिव की पैड़ी बनाए जाने की बात की गई थी वह आधुनिक एस्केप क्रास रेगुलेटर है।  इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ नहीं  होने दी जाएगी। गंगा सभा के महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने कहा कि हरकी पैड़ी के नाम पर भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। स्कंद पुराणों में हरकी पैड़ी का यही पर वर्णन मिलता है। हरकी पैड़ी शिवजी के आगमन पर, विष्णु भगवान के आने वाले स्थान पर विष्णुघाट नाम रखा गया है। दर्जाधारी  राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि सभी साधु संत और गंगा सभा एकमत रहने चाहिए, इससे विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी का वजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें