फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों ने सरेराह युवती को छेड़ा

Mon, 28 Nov 2016 12:13 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में शराब के नशे में धुत रहे दो युवकों ने सरेराह युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के परिजन की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में रहने वाली एक युवती शनिवार देर शाम अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। पहले तो युवकों ने युवती से उसके भाई का मोबाइल फोन  नंबर मांगा। फिर उसके साथ छेड़छाड़ शुरूकर दी। जैसे-तैसे मौके से भाग निकली। युवती ने घर पहुंचकर परिजन को पूरे मामले से अवगत कराया। फिर परिजन अपने परिचितों के साथ एकत्र होकर सीधे खड़खड़ी चौकी पहुंच गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। वे शराब के नशे में धुत थे। खड़खड़ी चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि इस संबंध में अभी लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें