फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज ने किया कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित

विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से कोरोनाकाल में विशेष कार्य करने समाजसेवी भूपेंद्र कुमार को सम? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने कोरोनाकाल में विशेष कार्य करने वाले श्मशान घाट खड़खड़ी एवं कनखल के पदाधिकारी वकर्मचारी सहित तीस लोगों को गायत्री मंत्र चादर, श्रीफल एवं ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शांतिकुंज सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने पीड़ितों, जरूरतमंदों की सेवा एवं अच्छे कार्य करने वालों का सदैव सम्मान करते रहे। उनके बताए सूत्रों का पालन करते आज भी गायत्री परिवार जरूरतमंदों की सेवा करने में प्रसन्नता अनुभव करता है। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट खड़खड़ी और कनखल के करीब तीस लोगों ने कोरोनाकाल में अपना दायित्व निभाया। शैल दीदी ने कहा कि कोरोना से असमय कालकलवित हुए लोगों के अंतिम संस्कार के समय बिना किसी परवाह के कार्य किया है। शांतिकुंज व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा ने बताया कि शांतिकुंज में सर्वपितृ अमावस्या के मौके पर तीन अलग-अलग स्थानों में सामूहिक श्राद्ध संस्कार चौदह पारियों में हुआ। जिसमें शांतिकुंज परिवार के अलावा विभिन्न राज्यों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने अपने-अपने पितरों एवं कोरोनाकाल में दिवंगत हुए आत्माओं की शांति के लिए शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें