फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ज्वालापुर स्टेशन पर रुकेंगी कई एक्सप्रेस ट्रेनें, तीन मेला स्पेशल भी चलेंगी

Sun, 26 Jul 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कांवड़ मेले के लिए रेलवे ने यात्रियों के सुविधा के लिए किए इंतजाम
विज्ञापन

- दिल्ली-सहारनपुर की नियमित ट्रेनों का संचालन भी हरिद्वार तक बढ़ाया
हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुरादाबाद रेल मंडल की ओर से विशेष रेल संचालन की योजना तैयार की गई है। दिल्ली और सहारनपुर से चलने वाली नियमित ट्रेनों का संचालन हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार और योगनगरी ऋषिकेश से तीन अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। ज्वालापुर स्टेशन पर भी कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है।
रेलवे के अनुसार, दिल्ली-शामली-हरिद्वार और दिल्ली-सहारनपुर-हरिद्वार का संचालन निर्धारित अवधि तक हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों का ज्वालापुर स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इसके अलावा हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल, योगनगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल और योगनगरी ऋषिकेश-आलमनगर (लखनऊ) मेला स्पेशल प्रतिदिन संचालित होंगी। इन ट्रेनों का ठहराव भी ज्वालापुर स्टेशन पर रहेगा। रेलवे ने इन ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ मेले के दौरान ज्वालापुर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव पाने वाली प्रमुख ट्रेनों में प्रयागराज संगम-देहरादून एक्सप्रेस, लक्ष्मीनगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14317/14318 इंदौर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून एक्सप्रेस, कोच्चुवेली (तिरुवनंतपुरम)-योगनगरी ऋषिकेश सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस व श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

-
ज्वालापुर स्टेशन पर होगा अस्थायी ठहराव
प्रयागराज संगम-देहरादून एक्सप्रेस, लक्ष्मीनगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, लक्ष्मीनगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम-योगनगरी ऋषिकेश सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस (श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा)-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन का ज्वालापुर स्टेशन पर ठहराव भी होगा। स्टेशन अधीक्षक शशि मिश्रा के मुताबिक, 30 जुलाई से 13 अगस्त तक ठहराव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें