फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला नेता और प्रेमी की रिमांड से सनसनी, तीन नए चेहरे जांच घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नाबालिग बेटी के सामूहिक दुष्कर्म कराने में फंसी भाजपा की पूर्व महिला नेता और उसके प्रेमी को एसआईटी की टीम आगरा के होटल में पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद लौट आई है। आगरा के होटल में रजिस्टर से तीन ऐसे नए नाम मिले हैं, जिन्होंने पूरे मामले की दिशा बदल दी है। बताया जा रहा है कि ये नाम पीड़िता के बयान और लोकेशन साक्ष्यों से मेल खा रहे हैं। वहींए राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मच गई है, क्योंकि इनमें से एक नाम किसी प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बीती चार जून को रानीपुर पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि महिला नेता ने अपनी ही 13 वर्षीय पुत्री के साथ प्रेमी व उसके दोस्त शुभम से सामूहिक दुष्कर्म कराया है। पीड़िता ने अपने शुरूआती बयान में सुमित पटवाल और उसके दोस्त शुभम पर हरिद्वार के भेल स्टेडियम, वृंदावन और आगरा में यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस अब इन तीनों लोकेशनों की बारीकी से जांच कर रही है। घटनास्थलों की सीसीटीवी फुटेज, होटल एंट्री रजिस्टर और फोन की लोकेशन ट्रैकिंग से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जांच के मुख्य आधार बन चुके हैं।
कोर्ट से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिलने पर एसआईटी की टीम महिला नेता व उसके प्रेमी को मंगलवार को जेल से बाहर लाई थी। पहले दिन अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर कई राउंड पूछताछ की गई है। विश्वसनीय पुलिस सूत्रों की मानें तो आगरा के एक होटल में पहुंचने पर महिला व उसके प्रेमी, बेटी के अलावा तीन अन्य लोगों के नाम रजिस्टर में दर्ज मिले हैं। अब इन तीन नए चेहरों की पहचान कर उनकी भूमिका का आकलन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एसआईटी जल्द इनसे पूछताछ शुरू कर सकती है। साथ ही आने वाले दिनों में इस हाईप्रोफाइल केस में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं और बड़ी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। वहीं, पुलिस अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें