फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के अश्लील फोटो सास को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के पूर्व मंगेतर ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो उसकी सास के मोबाइल पर भेजकर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2021 में हुई थी। शादी से पहले हिल बाईपास निवासी एक युवक से उसकी दो साल तक रिलेशनशिप रही। इस बीच दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन जब विवाहिता को उसके पूर्व मंगेतर के चरित्र के बारे में पता चला तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। विवाहिता का आरोप है कि शादी होने के 15 दिन बाद से ही उसका प्रेमी उससे रुपयों और अवैध संबंध बनाने की बात करते हुए ब्लैकमेल करने लगा। इसके साथ ही धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसके अश्लील फोटो और विडियो वायरल कर देगा। विवाहिता का आरोप है कि जब उसने आरोपी की बात नहीं मानी तो 29 अप्रैल 2021 को आरोपी ने उसकी सास के फोन पर अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर वायर कर दिए। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें