फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को सौंपा ज्ञापन, नवनिर्माण की मांग
- क्षतिग्रस्त दीवार से जंगली जानवरों व बरसात के पानी का खतरा
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। हरिद्वार के वार्ड नंबर चार स्थित रामगढ़ बस्ती में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के नवनिर्माण की मांग की गई है। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरुद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनहित में लगभग 50 मीटर पिचिंग और फेसिंग के निर्माण की मांग की है।
रामगढ़ बस्ती सूखी नदी से सटी हुई है, जहां करीब 1200 लोग निवास करते हैं। इस साल हुई भारी वर्षा के कारण यहां की सुरक्षा दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात में घरों में पानी घुसने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, दूसरी ओर जंगली जानवरों के प्रवेश का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी ने बताया कि रामगढ़ बस्ती घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां अधिकांश निम्न और मध्यम आय वर्ग वाले लोग रहते हैं। जंगल से सटा होने के कारण जंगली जानवरों के प्रवेश का खतरा बना रहता है। क्षतिग्रस्त दीवार के चलते क्षेत्रवासियों में भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने जंगली जानवरों और बरसाती पानी से बचाव के लिए शीघ्र सुरक्षा दीवार व फेसिंग का कार्य होना अत्यंत आवश्यक बताया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व में भी रामगढ़ बस्ती की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण कराया गया था। क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का नवनिर्माण और खुले क्षेत्र में नई सुरक्षा दीवार का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापारी नेता संजय पाल, संजय संतोषी, प्रदीप शर्मा, सीमा भारद्वाज, आशा कश्यप, राजेंद्र बंटी और चमन लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें