फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: योगग्राम फार्म हाउस पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर ड्यूटी करते समय सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और हत्या की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिवओम पुत्र राजीव सिंह निवासी तेलीवाला फार्म योगग्राम औरंगाबाद थाना सिडकुल ने शिकायत दी। शिवओम ने बताया कि योगग्राम तेलीवाला निकट औरंगाबाद में वे पीएसजी जवान के पद पर है। दिन और रात में ड्यूटी रहती है। पीपल फार्म औरंगाबाद मुख्य गेट पर ड्यूटी लगी हुई थी। तभी अचानक देर रात में चार व्यक्ति लाठी-डंडे और बंदूक लेकर आते दिखे। फार्म में आने की वजह पूछी।
आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उसने अपने साथियों को जगाते हुए मौके पर बुलाया, तब तक चारों लोग हत्या की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी शौकीन निवासी हजाराग्रंट और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें