रोहालकी गांव में ट्रांसफार्मर में की गई चोरी ।
- फोटो : HARIDWAR
रोहालकी किशनपुर गांव में सोमवार देर रात चोरों ने चलती लाइन से ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इससे गांव में बिजली गुल हो गई। सुबह जब स्थानीय लोग खेतों की ओर गए तो घटना का पता चला। सूचना पर ऊर्जा निगम अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बहादराबाद उपखंड अधिकारी अनुज जुडियाल ने बताया कि 15 दिन पहले भी इसी जगह से ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। उसमें भी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया और सोमवार देर रात चोर उसे भी उड़ा ले गए। ट्रांसफार्मर चलती लाइन से चोरी किया गया। एसडीओ के अनुसार दो ट्रांसफार्मर चोरी होने से लगभग 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अवर अभियंता प्रीतम सिंह की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। एसओ रणबीर सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद