फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चिकित्सक की हत्या में सामने आए दो संदिग्धों की खोजबीन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल के चिकित्सक की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर सामने आए दो संदिग्धों पर पुलिस की शक की सुई घूम गई है। पुलिस ने दोनों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इनके हाथ लगने पर जल्द खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

31 जनवरी की दोपहर बहादराबाद क्षेत्र में डिफेंस कॉलोनी के पास झाड़ियों में जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात डॉ. गोपाल गुप्ता (38) पुत्र राजकुमार निवासी लक्सर का शव बरामद हुआ था। मृतक के पिता राजकुमार की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसओ नरेश राठौड़ की अगुवाई में छह टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें जिला अस्पताल से लेकर घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें