फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

Wed, 15 Feb 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार/ रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले की 11 विधानसभा सीटों पर वोटों की जमकर बारिश हुई। वोट करने को हर बार की तरह शहरों से ज्यादा देहात क्षेत्र में उत्साह नजर आया। करीब 74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पिछले विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। लक्सर विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा 81.87 और सबसे हरिद्वार कम नगर सीट 64.73 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 106 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। मतदान सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

 बुधवार की सुबह आठ बजे निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया था। हरिद्वार ग्रामीण,  लक्सर, मंगलौर, खानपुर ज्वालापुर और पिरान कलियर आदि विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से पहले ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। मतदान शुरू होते ही ज्वालापुर, हरिद्वार ग्रामीण और लक्सर क्षेत्र में एक दो मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन के सही काम न करने की सूचनाएं आती रही। जिन्हें तत्काल दूर किया गया। इसके बाद मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चला। केवल लालढांग में भाजपा के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को हिरासत में लेने और धनौरी में एक बूथ पर ज्यादा मतदाताओं के आ जाने के कारण पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इनके अलावा कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।     
विज्ञापन

 
कई स्थानों पर समापन के निर्धारित समय पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। शाम सात बजे तक भी देहात में कुछ स्थानों पर मतदान हुआ। बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होते ही सीएम हरीश रावत समेत 106 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। अब सभी की निगाहें 11 मार्च को आने वाले चुनाव के परिणाम की तरफ लग गई है। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला खिताब में सबसे ज्यादा 92 प्रतिशत से भी ज्यादा वोट पड़े।
विज्ञापन

    
किस क्षेत्र में कितने पड़े वोट
हरिद्वार विधानसभा सीट पर 64.73, मंगलौर में 78, पिरान कलियर 81.27, हरिद्वार ग्रामीण 81.62, लक्सर 81.87, भगवानपुर 79.08, झबरेड़ा 76.55, रूडकी 69.03, खानपुर 71.23, ज्वालापुर 70.81,  रानीपुर 70.39  प्रतिशत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें