हरिद्वार। मुख्यमंत्री उदयीमान योजना के बाद मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए भी चयन प्रतियोगिता भी कल शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। प्रतियोगिता की शुरूआत ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर होगी।
योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को एक मुश्त दस हजार रुपये खेल किट के लिए और दो हजार रुपये प्रति महीने की दर से दिए जाएंगे। पहले प्रतियोगिता 10 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन, दस अप्रैल का राजकीय अवकाश होने से अब 11 से 16 अप्रैल तक चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 से 23 वर्ष आयु तक के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दस्तावेजों की पूर्ति आवश्यक रूप से करनी होगी। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर हिस्सा लेंगे। इनमें से योजना के खिलाड़ियों का चयन कर दिया जाएगा। जिन्हें योजना से प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।