हरिद्वार। जीरआरपी कर्मचारियों ने गुजरात के यात्री का बैग व 48 हजार रुपये लाैटाए। इस पर यात्री ने जीआरपी का शुक्रिया अदा किया।
जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि बुधवार को चेकिंग के दौरान आरक्षी मुकेश कुमार व संदीप राणा को एक लावारिस बैग मिला। बैग को थाने लाने के बाद खोल चेक किया गया तो अंदर से 48 हजार की रकम, पासबुक व अन्य कागजात, आधार कार्ड आदि मिले। दस्तावेजों व जानकारी के आधार पर पुलिसकर्मियों ने बैग स्वामी मोरबी राजकोट गुजरात निवासी यात्री को सूचना दी। उनके थाने पहुंचने के बाद बैग और रकम उन्हें सुपुर्द कर दी गई। संवाद