फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुपट्टा फंसने से हुई महिला की मौत

Sun, 29 Jan 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पथरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला की मौत  मशीन पर चारा काटते वक्त हुई तो दूसरी मौत सड़क दुर्घटना में हुई। दोनों घटनाएं शनिवार शाम को हुई।

क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी सोनिया (40) पत्नी नरेंद्र रोजाना की तरह पालतू पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी बीच उसका दुपट्टा चारा काटने की मशीन में उलझ गया। गले में दुपट्टे का फंदा कसे जाने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे आनन- फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी पहुंचकर जानकारी ली।       
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,  गांव गोविंदगढ निवासी नेत्रपाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर पास के गांव हरसीवाला में अपनी ससुराल जा रहा था। गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही ट्रेक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की गांव बादशाहपुर में इलैक्ट्रानिक्स की दुकान है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया।  
    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें