फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं

Wed, 11 May 2016 12:06 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
सविता बनी जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला पंचायत की राजनीति में हुए अप्रत्याशित घटनाक्रम के बीच मंगलवार को नाम वापसी के दिन बसपा समर्थित प्रत्याशी मौहम्मद सत्तार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले गया। इससे उनकी एकमात्र प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सविता चौधरी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। अब 13 मई को केवल उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए छह मई को नामांकन हुए थे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सविता चौधरी और बसपा के समर्थित प्रत्याशी के रूप में मौहम्मद सत्तार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ओर से राव आफाक और निर्दलीय वीरेंद्र सिंह ने नामांकन किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की वापसी का दिन तय था। जिसमें सुबह से चर्चा जोरों पर थी कि बसपा के प्रत्याशी मौहम्मद सत्तार अपना नामांकन पत्र वापस लेंगे। बसपा के प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे सत्तार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सविता निर्विरोध अध्यक्ष चुनीं गई। अब उपाध्यक्ष पद के लिए राव आफाक अली और वीरेंद्र सिंह के बीच  चुनाव होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने बताया कि सविता को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। अब उपाध्यक्ष पद के लिए 13 मई को मतदान होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें