फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विवि में फर्जी नियुक्तियों की जांच हो सार्वजनिक

Thu, 20 Oct 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यायल में हुई 11 शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विवि प्रशासान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. पीयूषकांत दीक्षित से मुलाकात करते हुए जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सार्वजनिक और आरोपी शिक्षकों पर कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड संस्कृत विवि में 2005 में हुई 11 शिक्षकों की नियुक्ति की जांच रिपोर्ट गढ़वाल कमिश्नर ने राजभवन को कार्रवाई के लिए भेज दी थी। इस जांच रिपोर्ट को राजभवन ने विवि को भेजकर कार्रवाई के लिए कहा था। अब एक साल बीतने के बाद भी इस जांच रिपोर्ट के आधार पर विवि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अनूप बहुखंडी के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। छात्रों का कहना है कि एक साल बाद भी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करना विवि प्रशासन की नीयत पर सवाल खड़े करता है। अनूप बहुखंडी ने बताया कि कुलपति ने जांच रिपोर्ट को नजर अंदाज करने की बात करते हुए इसमें कुछ भी नहीं होने की बात कही। छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने छात्रावास आदि समस्याओं को भी कुलपति के सामने उठाया।

इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवचरण नौडियाल, ललित शर्मा, धीरज सिंह, नीरज कुकरेती, हरीश जोशी, विकास जोशी, प्रवेश, चेतन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें