फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किसान यूनियन भारत के अध्यक्ष बने संजय चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- कृषि मंडी समिति के प्रांगण में हुआ कार्यकारिणी का गठन
- अनिल बनाए गए महामंत्री व प्रवीण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। देश-प्रदेश और जिले में बढ़ रहे किसान संगठनों में धर्मनगरी में एक और किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन भारत के नाम से गठन हो गया है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौपड़ा बनाए गए हैं। महामंत्री की जिम्मेदारी डॉ. अनिल शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रवीण शर्मा को दी गई है।
बुधवार को न्यू कृषि उत्पादन मंडी समिति सराय रोड के प्रांगण में हुई किसानों की बैठक में संगठन का उपाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम आहूजा, सचिव जयपाल सिंह, सलाहकार नरेश कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रभात चौधरी, निर्माण पाल, हर्ष अरोड़ा, वेदपाल सिंह, संजय सैनी, सुरेंद्र शर्मा, चंदन रावत, तस्लीम अहमद, शावन मंसूरी, कुंवर सिंह मंडवाल को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि शीघ्र ही छोटे लघु किसानों को संगठित कर किसान भाइयों की न्याय संगत मांगों के लिए संघर्ष किए जाएंगे। कहा कि गुजरात राज्य की तर्ज पर पूरे भारतवर्ष के राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू भारत सरकार की ओर से किया जाना चाहिए। इस मौके पर रणवीर सिंह, जय भगवान, कामिल हसन, राजपाल सिंह, हरिप्रसाद बिष्ट, श्याम सुंदर रतूड़ी, भोला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें