फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा कैराना

Fri, 17 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी ने प्रेस को जारी बयान में कैराना में हिंदुओं के पलायन को विशेष समुदाय को दोषी बताया है। इस घटना को उन्होंने शर्मसार करने वाली बताया।
विज्ञापन

उन्होेंने  कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है। जिसमें सभी वर्ग समुदाय के लोगों को समानता से जीवन यापन का अधिकार है। हाल ही में कैराना में बहुसंख्यक होते हुए हिंदुओं का पलायन एक विशेष समुदाय के द्वारा ही कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े लोग दूसरे परिवारों से फिरौती मांग रहे हैं। जिससे गरीबों को अपना घर बेचना पड़ रहा है। राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के सानिध्य के बिना यह कार्य नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि संतों का एक प्रतिनिधि मंडल कैराना से घटना की रिपोर्ट लेने जाएगा। जिसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें