फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकवाद पर संत चिंतित

Mon, 11 Jul 2016 11:43 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कश्मीर के हालात पर संत समाज चिंतित है। संतों ने कहा कि आतंकवाद को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आतंकवाद देश के लिए नासूर बन चुका है। अब समय आ गया है कि आतंकवादियों को सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन

योग गुरु बाबा रामदेव ने कश्मीर के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र  सरकार से आग्रह किया कि अब आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि एक आतंकवादी के मारे जाने पर कश्मीर में कुछ वर्गों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। यह बात साफ हो गई है कि कश्मीर का आतंकवाद पाकिस्तान के इशारे पर चल रहा है। कश्मीर के कुछ मुसलमानों को मोहरा बनाकर आतंकवादी देश की अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे हैं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने वर्तमान हालात को बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने भारतीय वजूद को चुनौती दी है। कश्मीर को अलगाववादियों के सहारे नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि कि अब भारतीय फौजों को आतंकवाद से निपटने की खुली छूट दी जाए। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता बाबा हठयोगी दिगंबर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 56 इंच का सीना अब क्यों नहीं दिखाते। पिछली सरकार के कार्यकाल में आतंकवाद से जिस प्रकार निपटा जा रहा था, वही हालात आज हैं। मोदी सरकार के वजूद में आने के बाद सीमाओं पर कोई अंतर दिखाई नहीं दे रहा है। भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने कहा कि आतंकवादियों ने देश को बर्बाद करने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई धर्म संसद में संतों ने सरकार से आग्रह किया था कि आतंकियों को बख्शा न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें