फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्तां का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर में हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि कोतवाली के एक दरोगा ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को एक महिला कोतवाली ज्वालापुर में अपनी शिकायत दर्ज कराने गई थी। पुलिस महिला की शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही थी। महिला के पक्ष में हिंदू जागरण मंच के कुछ लोग कोतवाली में पहुंचे। महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसी दौरान कोतवाली के एक दरोगा ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता के साथ अभद्रता कर दी। मंच के कार्यकर्ता साथ अभद्रता की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इसी दौरान ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर अध्यक्ष मनीष चौहान, हीरा सिंह बिष्ट, स्वतंत्र सिंह लोकेश कश्यप, रविंद्र कश्यप, दीपक कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें