फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज की तर्ज पर कुंभ मेले की व्यवस्थाएं भव्य व दिव्य हो: श्रीमहंत नरेंद्र गिरि

विज्ञापन
श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में उद्घोष करते अखाड़ों के संत । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सभी तेरह अखाड़ों के संत और महंतों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्रगिरि से मुलाकात की और 2021 में होने वाले कुंभ को लेकर चर्चा की। इस मौके पर संतों ने कहा कि प्रदेश सरकार को प्रयागराज कुंभ की तरह ही हरिद्वार कुंभ की तैयारियां करनी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में सभी तेरह अखाड़ों के संत महंतों ने कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने का आह्वान किया और गंगा मां के जयकारे लगाए। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि कुंभ मेला सनातन प्रेमियों की आस्था का केंद्र है। इस तरह की व्यवस्थाएं की जानी चाहिए कि हरिद्वार आने वाले किसी भी संत या श्रद्धालु को असुविधा का सामना ना करना पड़े।
श्रीपंच निर्मोही अणी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज और श्रीपंच निर्वाणी अणी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज ने कहा कि कुंभ के आयोजन से पूर्व कुंभ संबंधी सभी कार्य प्रशासन को पूर्ण करने चाहिए। हरिद्वार आने वाले सभी मार्गों पर भव्य प्रवेशद्वार बनाए जाने चाहि। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने कहा कि पेशवाई मार्गों को दुरुस्त किया जाए। शिविर लगाने के लिए भूमि आवंटन का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाए। जिससे अखाड़े अपनी तैयारियां कर सकें। इस अवसर पर महंत दामोदर दास, महंत शंकरानंद, महंत ओमकार गिरि, महंत लखन गिरि, श्रीमहंत रामरतन गिरि, महंत किशनदास, महंत रामजी दास, महंत प्रेमदास, महंत अमनदीप सिंह, महंत रामशरण दास, श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, महंत मोहनदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें