फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि अध्यक्ष, मीनाक्षी बनी उपाध्यक्ष

Sat, 27 Aug 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिला महाविद्यालय में शनिवार को हुए छात्र संघ चुनाव में रुचि पांडेय अध्यक्ष और मीनाक्षी भारद्वाज उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई। बाकी चार पदों पर एक एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध चुन लिया गया। कॉलेज की सचिव डा. वीणा शास्त्री ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


महिला महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए केवल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दो दो छात्राओं ने नामांकन कराया था। बाकी पदों पर एक एक छात्रा ही मैदान में थी। शनिवार को प्राचार्य डा. शशि प्रभा, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रीति आत्रेय, नामांकन अधिकारी डा. प्रेरणा पांडे, चुनाव अधिकारी निभा राठी व मतगणना अधिकारी डा. राखी सिंह की देखरेख में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए रुचि पांडेय को 152 और प्रियंका गौड़ को 59 मत प्राप्त हुए।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मीनाक्षी भारद्वाज को 151 और मुनमुन को 49 वोट मिले। जबकि सचिव पद पर कीर्ति शर्मा, उपसचिव पद पर आंचल सैनी, कोषाध्यक्ष पर साक्षी गोस्वामी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तौर पर प्रभा को निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गुलफ्शा, मीनू, प्रियंका शर्मा, साक्षी शर्मा, सिमरन सूद, रजनी शर्मा को जगह मिली है। डा. शशि प्रभा ने मत परिणाम की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव के दौरान महिला इंटर कॉलेज सतीकुंड की प्रधानाचार्य डा. मिथिलेश गौड़ ने बाह्य पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।  मतदान कार्य में डा. एमडी भास्कर, यासमीन अमीर आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


 जीत के बाद झूमी छात्राएं
महाविद्यालय में यूं तो चुनाव केवल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए हुआ पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जोश भरपूर रहा। चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद विजयी छात्राएं खुशी से झूम उठी। कॉलेज सचिव डा. वीणा शास्त्री, प्राचार्य डा. शशि प्रभा सहित समस्त स्टाफ ने छात्र संघ कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें