फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग से हुई लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी पुलिस ने बुजुर्ग से हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के पास से घटना के दौरान लूटा गया सामान भी बरामद हुआ है। घटना को अंजाम देने वालों में एक नाबालिग है।
विज्ञापन

धनौरी चौकी में लूट की घटना का खुलासा करते हुए एसओ संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि धनौरी क्षेत्र के तेलीवाला में 19 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने तेलीवाला औरंगाबाद मार्ग पर जयपाल निवासी औरंगाबाद से आठ हजार लूट लिए थे। पीड़ित जयपाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेड़पुर चौक पर बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। निशानदेही पर 4300 रुपये की नगदी व बैंक की पास बुक, चेक बुक को बरामद किया। लूट में शामिल एक आरोपी नाबालिग है। लूट के दोनों आरोपी एक ही गांव के हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक का नाम मुनीर आलम पुत्र खुर्शीद निवासी बेड़पुर कलियर है। थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि मुनीर आलम पूर्व में गंगनहर कोतवाली से लूट के मामले में और मंगलौर कोतवाली से चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें