फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो बस दुर्घटना के लिए रोडवेज जिम्मेदार

Sat, 05 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शनिवार तड़के बरेली के पास बस दुर्घटना के लिए रोडवेज की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के बाद भी बसों में फॉग लाइट अभी तक नहीं लगी हैं। इतना ही नहीं एक चालक 14 घंटे बस चला रहा है। दुर्घटना के कारणों का सही पता तो जांच के बाद चलेगा लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कारणों से दुर्घटना हुई होगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज की बसों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। जैसे-तैसे करके बसों का संचालन किया जा रहा है। एजेंसी के चालक से बसों को चलाया जा रहा है। बरेली के पास जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई उसका चालक नौशाद खान लगातार कई घंटे से बस चला रहा था। रुपैडिया से हरिद्वार तक की दूरी 585 किलोमीटर है। जबकि रोडवेज की गाइड लाइन के अनुसार एक ड्राइवर लगातार सात घंटे या 252 किलोमीटर ही बस को चला सकता है। रुपैडिया से हरिद्वार तक 14 घंटे का सफर है। बताया जा रहा कि रोडवेज  की ओर से लंबी रूट की बसों पर फाग लाइट (पीली लाइट) भी नहीं लगाई गई है। जिन बसों की रेडियम पट्टी पुरानी हो चुकी है वह भी बदली नही जा सकी। अधिकांश बसों के इंडीकेटर भी खराब हैं जो बस यात्रियों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। रोडवेज के सिनियर फोरमैन पंकज एरन ने बताया कि रोडवेज बसों में फाग लाइट की जगह पीले बल्ब लगाए जा रहे हैं। बसों के इंडीकेटर और ब्रेक लाइटों की नियमानुसार जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें