फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को बनाई सड़क और सुबह को उखड़ गई

विज्ञापन
शहर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
दूधाधारी चौक से जटवाड़ा पुल तक नौ करोड़ की लागत से बन रही सड़क शनिवार रात को बनाई और रविवार सुबह को उखड़ गई। इससे व्यापारियों को पारा चढ़ गया। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने नगर कोतवाली के आगे प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही कर उसे ब्लैक लिस्ट करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नीरज सिंघल ने कहा कि कुंभ मेले के मद्देनजर स्थायी प्रकृति के कार्यों में जमकर घपला हो रहा है। निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। कुंभ के बजट को पानी की तरह बहाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरिद्वार कोतवाली के आगे रात में बनी सड़क का सुबह को उखड़ गई। सड़क पर बजरी फैल गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बना है।
जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से ठेकेदारों के हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से सरकारी धन की बर्बादी और लोगों को परेशानी हुई है। ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। प्रदर्शन करने वालों में शिवा साहू, दीपक, संदीप, सिंधी, राहुल, लोची राम, आलोक, विशाल, नितिन, जाटव, विनय त्रिवाल, अशोक शर्मा, अजय, राम प्रसाद, पप्पू, आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें