फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक विहार में कालोनी वासियों ने रूकवाया सड़क निर्माण कार्य

विज्ञापन
विवेक विहार कालोनी में रूकवाया गया सड़क का निर्माण कार्य । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटवाने की मांग कर रहे विवेक विहार कालोनीवासियों ने कालोनी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लोगों का आरोप है कि नालियों पर अतिक्रमण करने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। पानी निकासी नहीं होने से बरसात में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर कालोनी के लोगों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कांची गिरी, जयदेव राठी, नरेश वर्मा, महेश वर्मा, अशोक भाटिया, एसके तोमर, वासुदेव यदुवंशी आदि ने बताया कि कालोनी में सड़क के दोनों तरफ की नालियों पर अवैध निर्माण कर लिए जाने के कारण पानी निकासी अवरुद्ध हो गई है। जिससे बरसात में गंदा पानी घरों में भर जाता है। सामान्य दिनों में भी नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। कालोनी के लोग कई बार नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कालोनी में सड़क निर्माण शुरू होने से पूर्व भी अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। लेकिन इस तथ्य का ध्यान रखे बिना ही निर्माणदायी संस्था ने कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान अशोक कटारिया, अविनाश कुमार, अमित चंदवानी, संदीप, एसएस नेगी, हर्षपति ममगई, एसके तोमर का कहना है कि नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटाकर मानकों के अनुरूप सड़क नहीं बनाने पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें