फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राइजिंग स्टार, केएलसीए व एलसीए ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रही चतुर्थ अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के 15वें दिन तीन मैच खेले गए। रविवार को नवयुवक क्रिकेट एकेडमी रुड़की व प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच लीग का फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पैसीनेट व राइजिंग स्टार के मध्य एसएससीए मैदान खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पैसीनेट ने 31.2 ओवर में 145 रन बनाए। टीम की तरफ से आर्यन 53, सूर्य प्रताप सिंह ने 34 रन बनाए। राइजिंग स्टार की तरफ से सिद्धार्थ तोमर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। निशांत सैनी 2, हर्ष वर्द्धन व हर्षित ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार ने 31.2 ओवर में 7 विकेट पर 146 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। राइजिंग स्टार की तरफ से निशांत सैनी 27, कुणाल 25, सिद्धार्थ तोमर 23 व श्रेयांश ने 20 रन की पारी खेली। पैसीनेट की तरफ से सूर्य प्रताप सिंह 3, सौरभ सिंह चौहान 2, हर्ष कुमार व असद ने 1-1 विकेट लिया।

रुड़की यंग व केएलसीए के बीच ऋषि क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रुड़की यंग 39.4 ओवर में 86 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से अभिमन्यु 19, अर्जुन अहलावत ने 15 रन का योगदान किया। केएलसीए की तरफ से कृष्णा सिंह 2, पर्व देशवाल 4, विशाल सिंह रावत ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन

टारगेट का पीछा करने उतरी केएलसीए ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर 87 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से देवराज 52 व आदित्य धीमान ने 20 रन बनाए। रुड़की यंग की तरफ से रमनजोत सिंह व संस्कार वशिष्ठ ने 1-1 विकेट लिया।

एलसीए व रोज लायंस के बीच वीजीएस ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोज लायंस 14.1 ओवर में 64 रन पर ढेर हो गई। टीम की तरफ से सचिन कुमार 34 व केशव त्यागी ने 15 रन बनाए। एलसीए की तरफ से अरकान 5, रिपुंज वत्स 2 व अभिपाल ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीए ने 6.4 ओवर में 1 विकेट पर 66 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। टीम की तरफ से आयुष कश्यप ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। रोज लायंस की तरफ से केशव त्यागी ने 1 विकेट लिया। अंपायरिंग राहुल गुप्ता, पारस, मंजीत, स्वतंत्र चौहान, मुलाद, चिराग ने व स्कॉरिंग अश्विनी कुमार मौर्य, रितेश व देव सेठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें