फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आज से आमरण अनशन करेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिले की क्रय विक्रय सहकारी समिति ज्वालापुर के सेवानिवृत्त कर्मचारी बुद्ध सिंह अपने मानदेय की मांग के लिए आज मंगलवार से आमरण अनशन करेंगे। कहा कि एक अपर जिला सहकारी अधिकारी की मनमानी से मानदेय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन




सेवानिवृत्त कर्मचारी का कहना है कि 22 माह का मानदेय भुगतान लंबित चल रहा है। वह छह साल से अपने मानदेय की मांग कर रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी ने चेतावनी दी कि यदि उनका बकाया भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो वे पांच मई से आमरण अनशन शुरू करेंगे, इसलिए, वह विकास भवन में स्थित जिला सहायक निबंधक मोनिका चुनेरा के कार्यालय के बाहर आमरण अनशन करेंगे। जब तक मानदेय नहीं मिलेगा, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें