फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भेल से रिटायर कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भेल से रिटायर बुजुर्ग कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बाद में बेटे और दामाद से बात करने पर धोखाधड़ी होने का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई पुलिस उन्हें फ्रीज कराने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर निवासी 83 वर्षीय एक बुजुर्ग ने शिकायत देकर बताया कि वह भेल से रिटायर हैं। बीती 27 अप्रैल को उनके पास व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई थी। बात करने वाले शख्स पुलिस की वर्दी में थे। मुंबई में उनके आधार नंबर के जरिये कुछ अवैध लेनदेन होने की बात कहते हुए वीडियो कॉल पर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उनके बैंक में जमा रकम की पूरी जानकारी जुटाते हुए कहा कि सभी रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएं। मामले की जांच होने के बाद रुपये वापस हो जाएंगे।

आरोप है कि अगले दिन 28 अप्रैल को दोबारा कॉल करते हुए उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया और किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी। डरा-धमकाकर 25 लाख रुपये की रकम आरटीजीएस के माध्यम से आरोपियों ने अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। राज कोहली नाम फोन में आ रहा था। साथ ही दीपाली एंटरप्राइज के खाते में बैंक शाखा सूरत सरथाना में रकम ट्रांसफर कराई गई। बुजुर्ग ने 30 अप्रैल को लंदन में रहने वाले अपने पुत्र, दिल्ली में तैनात अपने दामाद को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी होने के बारे में बताया गया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें