फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जान से मरने की नीयत से गोली चलाने, मारपीट का मुकदमा दर्ज़

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर वाजिदपुर निवासी अजय ने थाने में लिखित तहरीर देकर विपक्षियों पर बंदूक से फायर झोंकने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 24 अप्रैल को चचेरे भाई अश्वनी सिंह के साथ मारपीट करने वाले लोगों विजयपाल, सचिन, शिव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि 26 अप्रैल को सौरन सिंह पुत्र राजकुमार खेत में गेहूं काटने की मशीन लेकर गए थे। इसी बीच मुकदमा दर्ज कराने से नाराज सचिन, अंकुर, देशराज, अनुज पुत्रगण विजय पाल ने अपने साथ 20-25 लोगों को लेकर खेत में आ गए। आरोप है कि विपक्षी सचिन ने उन पर बंदूक से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए।

हमलावरों का कहना था कि वह जान से मार देंगे। इस बीच अन्य लोगों ने अजय को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावारों ने मशीन में भी तोड़फोड़ की और फरार हो गए। एसओ नरेश राठौड़ का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर 20-25 अज्ञात लोगों सहित सचिन, अंकुर, देशराज, अनुज, शिव कुमार, विजयपाल, सागर निवासी गोविंदपुर वाजिदपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें